हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में भले ही गिरावट आई हो लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 2 मौत हमीरपुर, 2 कांगड़ा और एक मौत मंडी जिला में हुई है। इन 5 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3773 हो गया है। वहीं, प्रदेश में आज 154 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।
आज आए मामलों में बिलासपुर 11, चंबा 4, हमीरपुर 26, कांगड़ा 58, किन्नौर 1, कुल्लू 2, मंडी 10, शिमला 11, सोलन 12 और ऊना से 19 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 225319 हो गया है। इसमें से 1161 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 220368 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।
बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 8843 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 8622 सैंपल नेगिटिव पाए गए हैं जबकि 152 नेगेटिव आए हैं। अभी 69 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…