Categories: हिमाचल

Covid19 : ऊना में 4 पुलिसकर्मियों और 4 पत्रकारों सहित आज आए 58 नए मामले

शुक्रवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 278 सैंपल्स में 58 पॉजिटिव, 219 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। आज आए मामलों में ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का रहने वाला 52 वर्षीय पत्रकार, ऊना शहर का रहने वाला 43 वर्षीय पत्रकार, चिंतपूर्णी क्षेत्र के भी दो पत्रकार कोरोना की चपेट में आये हैं।  आईआरबीएन बनगढ़ के 31, 26, 25 और 23 वर्षीय पुलिस के जवान कोरोना की चपेट में आये हैं।

अंब उपमंडल के धर्मशाला महंता का 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। अंब उपमंडल के ही भलौन का 42 वर्षीय व्यक्ति भी फ्लू के लक्षणों के बाद संक्रमित पाया गया है। अंब उपमंडल के टकारला में बिहार से लौटे 45, 29 और 19 वर्षीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। अंब उपमंडल के सलोई का 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। अंब उपमंडल के भैरा की 33 वर्षीय महिला भी संक्रमण की चपेट में आई है। अंब उपमंडल के पंजोआ खुर्द का 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के कोटला कलां में यूपी से लौटी 63 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है

ऊना उपमंडल के अप्पर कोटला कलां के 43 वर्षीय व्यक्ति उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 15 वर्षीय बेटा के अलावा एक 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए है। ऊना उपमंडल के सनोली मजारा का 54 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के बसोली का 34 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के मलाहत का 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। ऊना शहर के आर्य नगर से 45 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाए गए हैं।

ऊना उपमंडल के अप्पर भटोली का 53 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर का 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है। गगरेट उपमण्डल के ही भद्रकाली का 37 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के लोअर भंजाल के एक ही परिवार के 67, 41, 17 और 12 वर्षीय सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के सलोह का दुबई से लौटा 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। अंब के प्रतापनगर का यूपी से लौटा 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है।

हरोली उपमंडल के धर्मपुर की 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी संक्रमित हुई है। हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा का यूपी से लौटा 39 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के ही कलेहड़ा का 62 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल हरोली के गोंदपुर बुल्ला का 76 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव हुआ है। सीएच हरोली में कार्यरत 32 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाई गई है। उपमंडल अंब के बडूही का 38 वर्षीय भाजपा का युवा नेता भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के कुठारबीत का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। बंगाणा उपमंडल के थानाखुर्द का 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के डेरा बाबा रुद्रानन्द नारी का 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऊना शहर के वार्ड 11 का 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।

डीसी कालोनी ऊना का 33 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। रायपुर सहोड़ा की 60 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। ऊना शहर के वार्ड 3 का 26 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आया है। ऊना शहर के वार्ड 10 का 12 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के नंगड़ा का रहने वाला 33 वर्षीय पुलिस का जवान भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। ऊना शहर के विकास नगर का 46 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। नगर परिषद ऊना कार्यलय की 50 वर्षीय कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऊना शहर के वार्ड की 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मलाहत गांव की 51 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। डीसी कालोनी ऊना की 6 और 8 वर्षीय दो बहनें जोकि पहले से पॉजिटिव है उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago