Follow Us:

अजूबा! यहां दो मुंह वाली बछड़ी बनी आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए लगा लोगों का तांता

सुनील ठाकुर |

इसे कुदरत का करिश्मा कहें या भगवान का चमत्कार, जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के दकडी गांव में एक गाय ने अद्भुत बछड़ी को जन्म दिया है। इस बछड़ी के दो मुंह हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

स्थानीय लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। बछड़ी को दूध पिलाने के लिए लोग आ रहे हैं। इस बछड़ी को देख लोगों की आस्था भी जाग गई है। स्थानीय लोग इसे देवी का रूप मान रहे हैं।

महिलाएं इसे बोतल के द्वारा दूध भी पिला रही हैं। पैदा होने के साथ ही इस बछड़ी के एक मुंह में थोड़ा सा जख्म हो गया था, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठीक कर दिया है और यह बछड़ी अब दूध पी रही है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।