<p>प्रदेश कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा को DSP बनाने पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से सुषमा को DSP का पद ऑफर किया था जिस पर कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है।</p>
<p>इस मंजूरी के साथ ही अब सुषमा को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के गढ़ेरी गांव की सुषमा वर्मा की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 25 जुलाई को DSP पद का प्रस्ताव दिया गया था।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश से सुषमा वर्मा पहली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला है। वह विश्व कप में खेली हैं। DSP के लिए प्रशिक्षण दो महीने पूर्व हरियाणा के मधुबन में शुरू हो चुका है। ऐसे में अब सुषमा को अगले बैच का इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सरकार नियुक्ति के साथ ट्रेनिंग में छूट प्रदान करेगी।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…