Categories: हिमाचल

प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस साल कम हुए अपराध, पुलिस ने जारी किया ग्राफ

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूर्णतयः नियंत्रण में है। राज्य के पुलिस बल ने अपराधिक घटनाओं का पता लगाने तथा अपराधों की रोकथाम करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सामाजिक परिवर्तन की गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं कानूनों की जानकारी के साथ तथा बदलते अपराधिक परिवेश में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आधुनिक तकनीक से विभिन्न नई योजनाओं को समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी रूप से सफलतापूर्वक लागू किया है। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियन्त्रण में है। हिमाचल प्रदेश सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने व उनकी जान व माल की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पिछले 1 वर्ष 08 मास में हिमाचल प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था अत्यन्त सन्तोषजनक रही है। गत वर्श में पंजीकृत अधिकतर अभियोगों को सुलझा लिया गया है, जिस कारण आम जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति सन्तोष है।

साल 2019 में दिनांक 31.08.19 तक प्रदेश में 13078 अभियोग पंजीकृत हुए जबकि इसकी समरूप अवधि वर्ष 2018 में 13381 अभियोग पंजीकृत हुए थे। इस वर्श पंजीकृत अभियोग पिछले साल की तुलना में 2.26 प्रतिशत कम है । इस वर्श 2019 मे दिनांक 31.08.2019 तक आवकारी अधिनियम के अतर्गत पंजीकृत अभियोगों में 7.10 प्रतिशत वृद्धि हुई है । मादक द्रव्य एवं स्वापक पदार्थ अधिनियम व वन अधिनियम के अन्र्तगत अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश सरकार मादक द्रव्यों और वन माफिओं को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मामलों में सख्त कार्यवाही कर रही है।

साल 2019 में पंजीकृत अभियोगों का विवरण निम्न हैः-

हत्याः- साल 2019 में दिनांक 31.08.19 तक हत्या के 43 मामले दर्ज हुए हैं। जबकि साल 2018 में दिनांक 31.07.18 तक इस  71 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, हत्या के प्रयास 33 मामले दर्ज हुए हैं जबकि इसकी 2018 में 40 मामले दर्ज हुए थे।

बलात्कारः- इस साल 31.08.19 तक बलात्कार के 236 अभियोग पंजीकृत हुए हैं  2018 में 234 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

अपहरण/व्यपहरणः- अपहरण/ व्यपहरण के 306 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। जबकि 2018 में 336 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

महिलाओं से छेड़छाड़ के 31.08.19 तक 330 अभियोग पंजीकृत हुए है। जबकि 2018 में 380 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

गुड़िया हैल्पलाईन के माध्यम से 2666 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2617 का निपटारा किया जा चुका है।

होशियार सिंह हैल्पलाईन के माध्यम से दिनांक 31.08.2019 तक 1992 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1984 शिकायतों का निपटारा किया गया है व 20 अभियोग पंजीकृत किए गए है।

चोरीः इस साल 31.08.19 तक चोरी के 306 अभियोग पंजीकृत हुए हैं जबकि 2018 में 494 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

सड़क दुर्घटनाएंः-31.08.19 तक 1939 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। जबकि 2018 में 2061 अभियोग पजीकृत हुए थे ।

मादक पदार्थ अधिनियमः दिनांक 31.08.19 तक प्रदेश में 863 अभियोग पंजीकृत हुए हैं जबकि 2018 में 904 अभियोग पंजीकृत हुए थे।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago