Categories: हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में लगा कर्फ्यू, CM ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राज्य सरकार ने देश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में आज सांय 5 बजे से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ, राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय समन्वयन समिति गठित की गई है, ताकि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की जिला स्तरीय समिति का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे।

मण्डी जिला का नेतृत्व जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह, शिमला और किन्नौर जिला का शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, बिलासपुर जिला का शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी, लाहौल-स्पीति जिला का कृषि मन्त्री डॉ. रामलाल मारकण्डा, ऊना जिला का ग्रामीण विकास मन्त्री वीरेन्द्र कंवर, हमीरपुर जिला का उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह, कुल्लू जिला का वन मन्त्री गोविन्द ठाकुर, सोलन जिला का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री डॉ. राजीव सैजल, चम्बा जिला का विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज और सिरमौर जिला की जिला स्तरीय समिति का नेतृत्व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से बचाव के लिए लागू कफ्र्यू के कारण लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी की निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, वन मन्त्री गोविन्द ठाकुर, मुख्य सचिव अनिल खाची, महा अधिवक्ता अशोक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान एवं उद्योग मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार और सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अमिताभ अवस्थी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

3 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

4 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

4 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

4 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

4 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

4 hours ago