हिमाचल

Mandi News: डडौर वार्ड उपचुनाव में गीता देवी की शानदार जीत

विप्लव सकलानी


Nerchowk MC Byepol: नगर परिषद नेरचौक के डडौर वार्ड में हुए उपचुनाव में गीता देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद गीता देवी ने बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी और समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गीता देवी ने जयराम ठाकुर से डडौर वार्ड को पंचायत में मर्ज करने का आग्रह किया। इस पर जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर इस वार्ड को पंचायत में शामिल कर दिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत और नगर परिषद के उपचुनावों में भाजपा ने अधिकांश स्थानों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा दबाव बनाने की कोशिशों के बावजूद भाजपा के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि पूरे देश में भाजपा का जीत का सिलसिला लगातार जारी है और यह भविष्य में भी बरकरार रहेगा।

इस अवसर पर बल्ह भाजपा महामंत्री कुलदीप ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक पवन कुमार, ग्राम पंचायत सयोहली के प्रधान घनश्याम, डडौर बूथ के अध्यक्ष रूप लाल, संजय, अजय सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

39 mins ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

51 mins ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

1 hour ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

  Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

2 hours ago

National: 20 वर्षों के संघर्ष के बाद 204 सेना अधिकारियों को मिली लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नति

Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…

2 hours ago

Hamirpur News :फोस्टर केयर योजना से 77 नए बच्चों को हर माह 4 हजार

Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…

2 hours ago