हिमाचल

बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लगाएं साइन बोर्ड: डीसी

धर्मशाला, 19 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में नदियों तथा खड्डों के किनारे बाढ़ तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवदेनशील क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पर्यटक इन जगहों पर नहाने तथा सेल्फी इत्यादि लेने नहीं जाएं। इसके साथ ही पर्यटकों से भी नदी नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के दौरान नदियों, नालों तथा खड्डों में अचानक पानी के बहाव में बढ़ोतरी होने की आशंका रहती है तथा इससे कई बार पर्यटकों के बाढ़ में फंसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते हुए जिला तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटें आपदा प्रबंधन केंद्र खुले रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 तक सूचना दें ताकि आपातकाल स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध करवाई जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी विभागों को आपदा संबंधी कार्यों के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा नहीं हो।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago