धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर वीरवार को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म, सदस्य विधायक रणधीर शर्मा, सदस्य विधायक जीत राम कटवाल, सदस्य विधायक दलीप ठाकुर, सदस्य विधायक आशीष शर्मा, सदस्य विधायक सुदर्शन बबलू, सदस्य विधायक चैतन्य शर्मा, सदस्य विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं।
यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति 23 नवंबर को धर्मशाला में संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की समस्त विकासात्मक गतिविधियों और गत तीन वर्षों के आय-व्यय अनुमानों के बारे में विभागीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा जाएगा इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…