<p>जिला निर्वाचन अधिकारी औऱ उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने पंचायत चुनाव 2020 के संचालन के दृष्टिगत जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को उनके सम्बन्धित अधिकार क्षेत्र के भीतर रिटर्निग अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किये हैं। इसके साथ ही सभी विकास खंड अधिकारियों को सहायक रिटर्निग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी अधिकृत किया जाता है।</p>
<p>राकेश प्रजापति ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर, 2020, 1 और 2 जनवरी, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 4 जनवरी, 2021 को संबंधित रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह 10 बजे के उपरांत करेंगे। इच्छुक प्रत्याशी 6 जनवरी, 2021 को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 6 जनवरी, 2021 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान तीन चरणों में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…