Follow Us:

कांगड़ा में 65 प्रतिशत रिकवरी रेट, 99 लोग ठीक होकर जा चुके हैं घरः DC

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना का कहर बढ़ रहा तो दूसरी ओर लोग ठीक होकर अपने घरों को भी लौट रहे हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने जानकारी दी और कहा कि कांगडा जिला में रिकवरी रेट बहुत बेहतर है और लोग ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। कांगड़ा जिला में कोरोना के चलते इस समय 47 एक्टिव केस हैं, वहीं 99 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसे अन्य बीमारियां भी थी। उन्होंने बताया कि कांगडा जिला में 65 प्रतिशत लोग ठीक होक घर जा चुके हैं।

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति का कहना है कि ट्रैकिंग के लिए अनुमति दे दी गई है। हिमाचल के बाहर से अगर कोई व्यक्ति आता है और ट्रैकिंग के लिए जाता हुआ पाया जाता है तो उसे तुरंत क्वारंटाइन के लिए भेज दिया जाएगा। हिमाचल के लोग जिला कांगड़ा में ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं  जिसमें शोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।

डीसी कांगड़ा ने बताया कि इस समय कांगड़ा जिला में अभी तक 147 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जिसमें से अभी 47 एक्टिव हैं और 99 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे यह सामने आता है कि कांगड़ा जिला में स्वास्थ्य विभाग बहुत बेहतर काम कर रहा है।