ऊना ज़िला के लोगों को डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने दो दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि साल 2019 में दो दिन का स्थानीय अवकाश जून और अक्तूबर महीने में होगा।
डीसी ने बताया कि एक स्थनीय अवकाश 13 जून को जिला स्तरीय पिपलू मेला के अवसर पर रहेगा जबकि दूसरा 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर ज़िला भर में स्थानीय अवकाश रहेगा। इन स्थानीय अवकाश के दिनों में ज़िला के समस्त सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।



