Categories: हिमाचल

विस चुनाव: DC शिमला ने की उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने हाटकोटी में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन भी उपस्थित थी। उपायुक्त ने चौपाल, जुब्बल कोटखाई, रोहडू विधानसभा क्षेत्रों के साथ लगे सीमा क्षेत्र में  निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों से सहयोग मांगा है।

उपायुक्त ने चुनाव के दौरान क्षेत्र में शराबबंदी तथा गैर कानूनी तरीके से धन और अन्य सामग्री की तस्करी को रोकने की भी अपील की है। वहीं, रोहन चंद ठाकुर ने चुनाव तिथि से 48 घंटे पूर्व उत्तराखंड राज्य के हिमाचल राज्य के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने को कहा है। उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के मालिकों को निर्देश देने का आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के सभी वाहनों में डाले जाने वाले इंधन पेट्रोल और डीजल का रजिस्टर में सही हिसाब रखा जाए ताकि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण रखा जा सके ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्तराखंड राज्य के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से आग्रह किया कि ऐसे संभावित मतदाता जिनके नाम हिमाचल प्रदेश के उपरोक्त मतदान केंद्रों में दर्ज हैं तथा उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी उनके नाम दर्ज हैं, उनकी लिस्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सौंप दें।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

11 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago