Categories: हिमाचल

कांगड़ाः देहरा की 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निपटारा

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने रविवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बनखंडी में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के घरद्वार निपटान के लिए ‘जनमंच’ एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों के निपटारे की ऐसी व्यवस्था करना है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों को चक्कर न लगाने पडें और उनकी शिकायतों का घरद्वार निपटारा सुनिश्चित हो। राजीव सैजल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान उन्हें घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ शुरू की है। इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति 1100 नम्बर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है, जिसका एक निश्चित अवधि में सम्बन्धित विभाग द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा लोकप्रिय हो चुकी है और जनता की अधिकतर शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें देहरा विधान सभा क्षेत्र के त्रिपल, द्रकाटा, बनखंडी, शेर लुहारा, कलर, घेर, मानगढ, माओया, बासा और खबली पंचायतों के लोग शामिल रहे। जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 54 मामले प्रेषित हुए जिनमें से 40 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। शेष सभी समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में यह भी अवगत करवाया गया कि जनमंच से पूर्व की अवधि में 68 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं थीं जिनमें से 27 का निपटारा किया जा चुका है।

जनमंच दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में करीब 210 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को संबंधित सरकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 प्रकार के रक्त जांच की निशुल्क व्यवस्था की गई थी जिसके तहत करीब 180 लोगों के टेस्ट भी किये गये। इस अवसर में सशक्त महिला योजना के तहत 10 मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार के चेक वितरित किए गए और बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत सात बेटियों को 84 हजार की एफडी वितरित की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के बचे हुए परिवारों को कैशलेस उपचार कवरेज प्रदान करने के लिए, राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2019 से हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना, हिमकेयर को लागू किया गया  है। उन्होंने कहा कि हिकेयर योजना  के तहत लोगों को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार प्रति वर्ष उपलब्ध करवाया जा रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि यह बच्चियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। यह मुहिम लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ प्राकृतिक असंतुलन ठीक करने में सहायक होगी। क्षेत्र के लोगों ने जनमंच आयोजित करने के लिए  प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने हिमाचल सरकार की घरद्वार पर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं स्थाई समाधान करने की सराहना की और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार के प्रति भी आभार प्रकट किया।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago