हिमाचल

हिमाचल में फिर बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आंकड़ा, बुधवार को 7 मरीजों की गई जान

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 7 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 3 मौत हमीरपुर, 1 मंडी और तीन मौत जिला कांगड़ा में हुई हैं। इन 7 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4094 हो गया है। वहीं, प्रदेश में आज कोरोना के 190 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 141 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

आज आए मामलों में बिलासपुर से 7, चंबा 19, हमीरपुर 30, कांगड़ा 78, किन्नौर 2, कु्ल्लू 3, मंडी 12, शिमला 18, सिरमौर 5, सोलन 14 और ऊना से 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 282728 हो गया है। इसमें से 1570 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 277045 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 5878 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 5682 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 186 पॉजिटिव आए हैं। अभी 10 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

29 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago