हिमाचल

राज्य वन विकास निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एवं बोनस प्रदान करने का निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सीमित के निदेशक मण्डल की 213वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के कर्मचारियों को 01 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

निदेशक मण्डल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने का भी निर्णय लिया, जिससे लगभग 253 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

बैठक में निगम में चार वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके दैनिक भोगी सभी पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 01 अप्रैल, 2023 से वन निगम के दैनिक भोगियों और पार्ट टाईम वर्कर्स को बढ़ी हुई दरों पर दिहाड़ी प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन निगम को सुदृढ़ करते हुए इसे एक आत्मनिर्भर एवं लाभदायी संगठन बनाने के लिए प्रदेश सरकार अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि निगम में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 100 वन मित्र की भर्ती की जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन निगम को निजी भूमि पर चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने तथा राज्य से बाहर इसके परिवहन की समस्या को हल करने से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इससे उत्पादक किसानों को लाभ प्राप्त होगा और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि हो सकेगी।

उन्होंने बिरोजा सहित अन्य वन उत्पादों के निष्कर्षण एवं प्रसंस्करण में अत्याधुनिक तकनीक के समावेश पर बल दिया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण पर बल देते हुए निगम को ईंधन व ईमारती लकड़ी, बिरोजा सहित अन्य वन उत्पादों के बारे में लोगों को त्वरित सूचना उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत एक पोर्टल भी विकसित करने के निर्देश दिए।

Kritika

Recent Posts

शिमला में नशा तस्करी में अब लड़कियों का इस्‍तेमाल, दो बहनें गिरफ्तार, रंजन गैंग की सदस्य निकलीं

Shimla drug trafficking arrest 2024: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने मंगलवार को नशा…

8 hours ago

बल्ह ब्लॉक राशन घोटाले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा अनुपूरक हलफनामा

Himachal ration scam: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी के बल्ह ब्लॉक में राशन आवंटन घोटाले…

9 hours ago

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में पर्यावरणीय धांधली, पांच कंपनियों पर मामला दर्ज

Kiratpur-Nerchowk highway case: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने के आरोप में…

17 hours ago

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 138 स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Himachal special educator recruitment: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा…

18 hours ago

कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें तिथि और महत्व

  Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष…

18 hours ago

जानें कैसा रहेगा आज का दिन

  Aaj Ka Rashifal 23 october 2024: आज का दिन कुछ राशि के जातकों के…

19 hours ago