Follow Us:

शिमला पहुंचने पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत

|

अपने पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से तीन गुणा अधिक वोटो से जीत हासिल करने के बाद पत्नी कमलेश ठाकुर शिमला पहुंची। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के सरकारी आवास ओक ओवर में कमलेश ठाकुर के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे और ढोल नगाड़ों से उनके स्वागत किया।

देहरा से जीत के बाद शिमला पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि 25 साल बाद देहरा में कांग्रेस जीती हैं और वहां पर पीने के पानी और सड़कों की समस्याए ज्यादा है। मुख्यमंत्री की पत्नी होने के नाते जिमेदारी ज्यादा बढ़ गयी हैं। ऐसे में सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।