Follow Us:

सरकारी संकल्प में सशस्त्र बलों का कोटा बढ़ाने और नई रेजिमेंट के गठन की उठी मांग

पी. चंद, शिमला |

दोपहर बाद शुरू हुई सदन की कार्यवाही में आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने सरकारी संकल्प में सिफारिश की सशस्त्र बलों में हिमाचल का कोटा बढ़ाया जाए और एक नई हिमालयन रेजिमेंट का गठन किया जाए। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहूतियां दी और हज़ारों सैनिक देश की सेवा कर रहे हैं। लेकिन सेना में हिमाचल का कोटा कम कर दिया गया है। जिससे हिमाचल के कम युवा ही सेना में जा पा रहे हैं।

सरकार केन्द्र को प्रस्ताव भेज कर सशस्त्र बलों में हिमाचल का कोटा बढ़ाने की मांग कर रही है। साथ ही नई हिमालयन रेजिमेंट खड़ा करने की भी मांग उठाई गई। साल 1971 से पहले सेना में हिमाचल का भर्ती कोटा ज्यादा था। इसके बाद कोटा यह कहकर घटा दिया गया कि हिमाचल की जनसंख्या कम है। इस पर सदन के 7 सदस्यों ने अपने विचार रखे और सेना में हिमाचल के कोटा बढ़ाने की मांग उठाई गई।