Categories: हिमाचल

भड़क उठे लोकतंत्र प्रहरी, घोषित सम्मान न मिलने पर उगल रहे आग

<p>जयराम सरकार ने एक वादा किया था कि एमरजेंसी के दौरान जेलों में रहे लोगों को सम्मान राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी। बाकायदा लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना का ऐलान किया गया। अब यही सरकारी वादा भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के लिए भी तंज का सामान बन गया है। सरकार अपने वादे को निभा नहीं रही और एमरजेंसी के खिलाफ लड़ने वाले सरकार के खिलाफ खड़ा होने शुरू हो गए हैं। सरेआम साफ आरोप लगाया जा रहा है कि जिनकी वजह से पहचान मिली उनको ही पहचानने से इनकार किया जा रहा है। पेंशन देने के नाम पर सिर्फ ठगा जा रहा है। आज तक पेंशन के नाम पर धेला तक नहीं मिला है।</p>

<p>इसी गुस्से के शिकार एक लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका में जेल यात्रा करने वाले धर्मशाला से दिव्यांग राजिंदर अग्रवाल और राजू भाई के नाम से मशहूर ने मोर्चा खोल दिया है। राजिंदर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमें बेवकूफ बना रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया था कि एमरजेंसी के दौरान जेलों में रहे लोगों को 12 हजार महीना पेंशन दी जाएगी। सरकार ने हमारे लिए कोई योजना लागू नहीं की। हम 4 महीने तक इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद रहे थे। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की थी हम उनके पास भीख मांगने नहीं गए थे।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि अगर योजना का लागू नहीं करना था तो फिर इसकी घोषणा क्यों की। अगर यही हाल रहा तो हम पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो जाएगें। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी कमेटी के सदस्यों से भी त्याग पत्र देने की मांग की है।&nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

9 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago