Categories: हिमाचल

प्रदेश में शुरू हुआ लोकतंत्र का महापर्व, कड़ाके की ठंड में एक महीने तक चलेगी सियासी गर्मी

<p>प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया हैं। इस समय पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, कोहरे व धुंध का कहर बरप रहा है, शीत लहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह से जाम जैसा कर दिया है। मगर इसी बीच जो सियासी गर्मी शुरू हुई है उसकी ब्यार आने वाले दिनों में प्रदेश के हर घर की चौखट तक महसूस की जाएगी। लोक सभा और विधानसभा चुनाव भले ही सत्ता के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते रहे हों। मगर देखा जाए तो उन चुनावों में उम्मीदवार एक सीमा तक होते हैं। मगर यहां पर तो यदि पूरे प्रदेश की बात की जाए तो लगभग 25 हजार प्रतिनिधियों को चुना जाएगा और इसके लिए लगभग 70 हजार तक उम्मीदवार इस ग्रामीण संसद कहे जाने वाले चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।&nbsp;</p>

<p>अकेले मंडी जिला की ही बात करें तो अभी नई बनी मंडी नगर निगम के चुनावों का एलान नहीं हुआ है। मगर उसके अलहदा जो चुनाव आने वाले एक महीने में पूरे होने हैं उनमें ही जिले में 4724 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। जिले में मंडी नगर निगम के अलावा चार नगर परिषदें सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिंदरनगर व सरकाघाट हैं जबकि दो नगर पंचायतें करसोग व रिवालसर हैं। इनके लिए कुल 50 प्रतिनिधियों का चयन होगा। जाहिर है कि यदि एक सीट पर पांच उम्मीदवार भी औसतन मैदान में उतरें तो 250 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा सकते हैं।</p>

<p>इसके अलावा जिले में 36 जिला परिषद, 559 पंचायत प्रधान, 559 पंचायत उपप्रधान, 3271 वार्ड मैंबर व 249 बीडीसी सदस्य चुने जाने हैं। इन सब प्रतिनिधियों का चुनाव होना है जो 4724 बनते हैं। वार्ड मैंबर के लिए भले ही कम उम्मीदवार रहते हों &nbsp;मगर सामान्य तौर पर दो तो औसतन माने ही जाते हैं जबकि अन्य पदों के लिए भी औसतन 5 उम्मीदवार मैदान उतरते हैं। ऐसे में लगभग 14 हजार के लगभग उम्मीदवार इन पदों के लिए मैदान में आ सकते हैं। ऐसे में यह चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है।&nbsp;</p>

<p>3271 मतदान केंद्र तो ग्रामीण संसद यानि पंचायती राज संस्थानों के चुनाव के लिए बनाए गए हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में भी कम से कम 50 मतदान केंद्र इसके लिए होंगे जहां पर चुनावी मशीनरी काम करेगी। हजारों कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और अब कोरोना के चलते स्वास्थ्य कर्मी भी इसमें लगेंगे। कोरोना के चलते यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया हैं। एक महीने में इतनी बड़ी प्रक्रिया को पूरा करना अपने आप में एक चुनौती है। अब देखना यह होगा कि खून जमा देने वाली ठंड के बीच ग्रामीण संसद व स्थानीय निकाय के चुनावों का यह महापर्व कितनी व कैसी गर्मी लाता है और कोरोना से दो चार होते हुए सरकारी अमला इसे कितनी खूबसूरती के साथ अंजाम देता है। &nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago