<p>प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिमला नगर निगम द्वारा की जा रही तहबाजारियों को हटाने की कार्यवाही के खिलाफ रेहड़ी फड़ी और तहबाजारियों ने सीटू के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तहबाजारी यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र बिट्टू ने बताया कि नगर निगम शिमला हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर अपनी मनमानी कर गरीब लोगों को सताने का काम कर रहा है।</p>
<p>कोर्ट के आदेशों को दिखाया तक नहीं जा रहा है।तहबाजारी किसी तरह की नौकरी की मांग नही कर रहा है और न ही कोई गैर कानूनी काम कर रहे हैं।थोड़ी सी सरकारी भूमि पर तरपाल बिछाकर अपनी रोजी-रोटी और परिवार का भरण पोषण कर रहे है जो कोई अपराध नहीं है। जबकि इसके विपरीत शहर में कई रसूखदार अवैध भवन रातों-रात बना रहे हैं उनके खिलाफ नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।गरीबों को ही उजाड़ने का काम किया जा रहा है।</p>
<p>तहबाजारी यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि अगर नगर निगम ने तहबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई को जल्द रोका नहीं तो आने वाले समय में तहबाजारी उग्र आंदोलन करेंगे और उपायुक्त कार्यालय के अंदर ही अपनी दुकान सजाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…