Categories: हिमाचल

हाथरस घटना को लेकर शिमला में विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन, उठाई सख्त कार्यवाही की मांग

<p>उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई एक दलित युवती के साथ बलात्कार की घटना को लेकर पूरे देश में लोग सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। शिमला में आज विभिन्न संगठनों ने सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन किया और युवती के लिए न्याय की मांग की। युवती के साथ हुई घटना के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया है।</p>

<p>अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष फालमा चौहान ने कहा कि उत्तरप्रदेश में रेप की घटना से आज पूरा देश शर्मसार है। पुलिस पहले छेड़छाड़ की घटना दर्ज करती है और लड़की की मृत्यु के बाद परिवार की गैर मौजूदगी में आधी रात को दाह संस्कार कर देती है। इससे पुलिस व सरकार की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में हैं कि वे किसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए और पुलिस के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।</p>

<p>वंही, सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि जब से यूपी में योगी सरकार आयी है तबसे अपराध,रेप व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। उनके विधायक भी रेप के आरोपों में जेल में हैं। सिंघा ने कहा कि सरकार सविधान के अनुसार नही।बल्कि मनुस्मृति के आधार पर शासन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अपराधियों पर कार्यवाही की मंशा नही है। युवती जब एफआईआर कराने जाती है आरोपी का नाम बताती है तब भी छेड़खानी का केस दर्ज किया जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की न्याय दिलाने के लिए कितनी प्रयासरत है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago