बिलासपुर से लगातार डेंगू फैलन के मामले बढ़ते जा रहे है। यहां बुधवार को 8 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ परविन्द्र शर्मा ने बताया कि डेंगू से पीड़ित 51 रोगियों का ईलाज चल रहा है, सभी रोगियों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब डेंगू के मामले 211 से बढ़कर 299 हो गए है। जिनमें से 178 रोगी स्वस्थ हो चुके है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया 175 घरों का किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड नं. 1, 2, 4, 5, 7, 8 व 9 में जाकर 175 घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 76 लोगों के घरों के जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को घरों और आस-पास की साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकले तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाए ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…