Categories: हिमाचल

सीयू निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को 10 दिनों के भीतर पूरा करे विभाग: पठानिया

वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज मिनी सचिवालय में धर्मशाला के जदरांगल में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्हों अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को 10 दिनों के भीतर पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय विश्वविद्यालय से सम्बन्धित मामले की दिल्ली में वह स्वयं पैरवी करेंगे।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को सीयू के निर्माण को लेकर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिये तत्परता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जिला प्रशासन, वन विभाग तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर लोगों की बहुत अपेक्षाएं और आशायें हैं, इस कार्य को प्राथमिकता पर करें।

जलवायु संतुलन में वनों का महत्वपूर्ण योगदान

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वनों के संरक्षण और इन्हें जीविका कमाने का साधन बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार वन संरक्षण, संवर्धन और इन्हें पर्यटन व अन्य रोजगार गतिविधियों से जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। जलवायु संतुलन में वनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सरकार प्रदेश में वन आवरण को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्द्धन योजना, वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना, एक बूटा बेटी के नाम इत्यादि प्रमुख हैं।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

4 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

4 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

4 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

5 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

5 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

8 hours ago