Follow Us:

अवैध कब्जे पर विभाग ने कसा शिकंजा, सेब के बगीचे पर चली आरी

समाचार फर्स्ट |

वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लगाए गए सेब के पौधों के प्रति विभाग सख्त हो गया है। वन विभाग ने रविवार को अवैध कब्जे हटाने के लिए एक अभियान चलाया और वन भूमि पर लगाए गए सेब के पेड़ों पर आरी चलाई।

रविवार को तहसील जुब्बल क्षेत्र के बरथाटा (टिक्करी) में वन विभाग ने कुशाल चंद गांव बरथाटा पर वन भूमि पर नाजायज कब्जा छुड़ाकर करीब 97 सेब के पेड़ काट दिए। कुशाल ने करीब 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रखा था।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटाया जाए और सरकारी भूमि से लोगो का कब्जा खाली करवा लिया जाए। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में कुल्लू, शिमला और अन्य स्थानों से अवैध सेब के बागीचों पर विभाग ने कार्रवाई की है।