हिमाचल

धर्मशाला में कल डिपो संचालक करेंगे सीएम से मुलाकात

हमीरपुर: लंबित मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक संघ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मुलाकात कर मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। डिपो संचालक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। मांगे ना माने जाने की सूरत में अब नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिलकर वेतन विसंगति सहित अन्य मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक संघ के अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि आज शाम को सर्किट हाउस धर्मशाला में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री से डिपो संचालक मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि डिपो संचालकों की मांगों में ₹20000 मासिक वेतन देना, वन टाइम लाइसेंस की व्यवस्था करना, एपी एलटी राशन कार्ड धारकों को भी एपीएल की तर्ज पर राशन देने जैसे मुद्दों को कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिपो संचालकों की इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के कई गोदामों में मशीनें नहीं हैं । उन्होंने कहा कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के 90 फ़ीसदी गोदामों से बिना तोले राशन डिपो संचालकों को दिया जा रहा। ऐसे में डिपो संचालकों को कम गेहूं तथा चावल मिल रहा है जिस कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा ऐसी ही कई और भी विसंगतियां है जिन्हें दूर करने का आग्रह सरकार से किया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

45 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago