प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में गत 13 से 17 अगस्त, 2023 के मध्य भारी बरसात के कारण हुई क्षति तथा प्रभावित क्षेत्रों में जारी बहाली कार्यों की समीक्षा के लिए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, उप-मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री 28 अगस्त के बाद जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर व ऊना तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा जिला में बहाली कार्यों का जायजा लेंगे।
इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार शिमला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान मण्डी, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सोलन और किन्नौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कुल्लू, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह चम्बा और लाहौल-स्पिति तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सिरमौर जिला में जारी बहाली कार्यों का जायजा लेंगे।
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…