हिमाचल

शिमला से हरिपुरधार के लिए धार्मिक बस सेवा शुरू

आईएसबीटी से डिप्टी CM मुकेश ने दिखाई हरी झंडी

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बस सेवा कर रहा है। मंगलवार को सिरमौर के हरिपुरधार में माता भंगायणी मंदिर के लिए डिप्टी सीएम ने शिमला ISBT से बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । यह बस शिमला से रोजाना सिरमौर के हरिपुरधार में माता भंगायणी मंदिर जाएगी और अगले दिन शाम को वापस शिमला लौटेगी। भंगायणी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने इस बस को दर्शन सेवा के तहत शुरू किया है।

इसका किराया एक साइड का 456 रुपए प्रति सीट तय किया गया है। यानी आने-जाने का किराया 912 रुपए में होगा। महिलाओं को किराए में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। शिमला के ढली से यह बस रोजाना सुबह 5.30 बजे चलेगी, जो शाम 1.30 बजे माता भंगायणी पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए रहेंगे और एक शाम का यहां ठहराव करेंगे, जबकि यह बस दोपहर 3 बजे -बार्ड गांव जाएगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन सर्किल बसों के चलने से प्रदेश व देश के श्रद्धालुओ को आस्था के मुताबिक धार्मिक स्थलों पर जाने की सुविधा मिलेगी। बस सुबह 5:30 बजे ढली से चलेगी ओर सोलन से होते हुए हरिपुरधार पहुचेगी। उन्होंने कहा कि hrtc द्वारा आज ये तीसरी बस सेवा सेवा शुरू की गई है और जल्द अमृतसर, अयोध्या, हरिद्वार, वृंदावन इत्यादि धार्मिक स्थलों को भी हिमाचल से बसें चलाई जाएगी। HRTC दर्शन सेवा स्कीम के तहत प्रदेश व देशभर में 100 बसें चलाने की योजना है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago