Categories: हिमाचल

पैर फ़्रैक्चर होने के बाबजूद सरवीण चौधरी ने अटल जयंती पर युवा मोर्चा द्वारा रक्त दान शिविर में भाग लिया

<p>प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शाहपुर नागरिक अस्पताल में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 युवाओं ने रक्त दान किया। इस दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि पिछले लगभग एक सप्ताह से सरवीण चौधरी का पैर फ़्रैक्चर है और उन्हें प्लास्टर लगा है। डॉक्टरों ने सरवीण को बेड रेस्ट की सलाह दी है। लेकिन बाबजूद इसके सरवीण चौधरी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शाहपुर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंच गई। सरवीण को अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचाने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8086).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>सरवीण ने अस्वस्थ होने के बाबजूद न केवल कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हौंसला भी बढ़ाया। सरवीण औऱ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पाजंलि अर्पित की। सरवीण चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और राष्ट्र हित को सर्वोच्च मानते जीवन पर्यंत देश सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि बतौर पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्धन लोगों को केंद्र बिंदु मानते हुए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए। जिनको आज भी आम जनमानस ने याद रखा है। भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर में भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को मनाया जाता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

12 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago