शिमला: प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी काला दिवस

27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में जहां सरकार 3 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाएगी तो वहीं, कांग्रेस 3 साल के कार्यकाल को हिमाचल के इतिहास के सबसे बुरे दिन बताकर 27 को काला दिवस मनाएगी। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेताओं ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को 27 दिसंबर को तीन साल हो रहे हैं। तीन वर्ष का ये कार्यकाल प्रदेश की जनता पर भारी पड़ा है ऐसे में जश्न पर करोड़ों रुपया खर्च होगा। जश्न जैसा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिन वायदों के साथ सता में आई थी वे वायदे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं।

सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डूबा दिया है। कर्जे से प्रदेश के विकास की जगह  मन्त्रियो के असो आराम पर खर्च किया जा रहा है। सरकार ने किराया 50 प्रतिशत बढ़ाकर लोगों को निचोड़ने का काम किया है। सरकार ने कोरोना के समय में आपदा को अवसर में बदल कर घोटालों को अंजाम दिया। भाजपा के सरकार में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है जिससे अपराध बढ़ा है। छोटी बच्चियों से बलात्कर हो रहे हैं। गुड़िया रेप मामले को भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया लेकिन जब आज इनकी सरकार है लेकिन गुड़िया के परिवार को आज भी इंसाफ की दरकार है। कांग्रेस 27 दिसम्बर को काले दिवस के रूप में मनाएंगे। काला मास्क ओर झंडे लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशासन और विकास के नहीं बल्कि कुशासन, विस्वासघात और बर्बादी के हैं। सरकार की वजह से कोरोना काल में 2 हजार मौतें हो गई, लेकिन सरकार सवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जयराम के पास 3 साल में तीन उपलब्धियां नहीं है। उन्होंने कहा कि देव भूमि में पहली बार सरकार के समय में 1 हजार लोगों ने आत्म हत्या की हैं। इन्हें जश्न नहीं मातम मनाना चाहिए। यह एक काला दिवस है। तीन साल झूट ओर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को अब बिस्तरा समेट लेना चाहिए क्योंकि सरकार जनता पर बोझ बन गई है। सरकार ने सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है। आज आम आदमी का महंगाई में जीना दूभर हो गया है। हिमाचल की सरकार यूटर्न ले रही है। आज का फैसला कल बदल जाता है। डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है। जितने भी फॉरेन फंडिंग के प्रोजेक्ट धराशायी हो गए है। जश्न पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए गए।

उन्होंने कहा कि मजबूरी में जयराम सरकार बनी थी आज पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। कोरोना काल मे विकास की बात की जा रही है लेकिन सरकार जो मूलभूत सुविधाओं को जनता को देनी चाहिए थी उसमे भी सरकार फैल हुई है। पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागज़ों पर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इसलिए 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी जिसका मन जनता ने बना लिया है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

11 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

11 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

13 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

13 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 hours ago