देवभूमि क्षत्रिय संगठन की सराज मंडल कार्यकारिणी का 9 फरवरी को होगा विस्तार

|

 

Devbhoomi Kshatriya Organization Saraj Expansion: देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा की सराज मंडल मुख्य कार्यकारिणी की बैठक नेचर पार्क बाखली में जय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार 9 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया।

मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक संगठन में केवल अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और सलाहकार के पद ही आवंटित किए गए हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने और सभी क्षेत्रों से सदस्यों को जोड़ने के लिए नए दायित्वों की घोषणा की जाएगी।

महासचिव मोहिंद्र पाल ने सराज के लोगों से निवेदन किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और सामान्य वर्ग के अधिकारों व मांगों के लिए संघर्ष को तीव्र करने के लिए आगे आएं।

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रेम लाल, सलाहकार नोक सिंह, और मुख्य सदस्य गंगे राम, बालकृष्ण, अनिल कुमार, पेश राज, तेज सिंह, सूरज मणि सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया।