Categories: हिमाचल

शहरी विकास मंत्री ने किसान मेले में 22 किसानों को किया सम्मानित

शाहपुर में एक दिवसीय किसान मेले का कृषि  विभाग हिमाचल प्रदेश विविधीकरण प्रोत्साहन  परियोजना नूरपुर स्थित चौतडू (ओडीए) द्वारा आयोजन किया गया। इस मेले में शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने इस किसान मेले में बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। विकास मंत्री ने कहा की इस तरह के किसान मेले लगाने का उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना, फसल उत्पाद में मूल्य संवर्धन हेतु जानकारी देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना एवं बैंको से लिंक करने और किसानों को सब्जी की खेती के बारे में आधुनिक तकनीक की जानकारी देना भी है ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों और नई तकनीक अपनाकर अच्छी पैदावार करें जिसे उनकी आर्थिकी और सृदृढ़ हो।

जाईका परियोजना का उद्देश्य प्रदेश में लक्षित पांच जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है और यह लक्ष्य बुनियादी ढांचे जैसे सिंचाई सुविधाओं और खेत तक सड़कों के विकास के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, खाद्यान उत्पादन और कटाई के बाद की तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादातर गेहूं और धान की ही फसल उगते है। इस पर  लोगों से आह्वान किया कि वह  इन फसलों के साथ-साथ नगदी फसलों को भी उगाएं ताकि किसानों की आर्थिकी में और सुधार हो और वह अपने परिवार का जीवनयापन अच्छे ढंग से कर सकें ।

सरवीन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। जिनका लाभ किसान उठा रहे हैं। जाईका के अंर्तगत शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में  विभिन्न योजनाओं पर 7 करोड़ 35 लाख व्यय किये गए हैं और सैंकड़ों लोगों को लाभ मिला है। जाईका परियोजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा में 78 प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया गया है। कांगड़ा के वीरता में मिनी फ्लोर मिल स्थापित की गई है और वह जल्दी ही कार्य करना शुरु कर देगी और वहां पर किसान अपने उत्पाद को ले जाकर मूल्य संवर्धन कर सकते हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शाहपुर के गोरडा में हर सप्ताह बुधवार को किसान मेला लगाया जाता है किसान वहां पर अपने उत्पाद बेच सकते हैं।

शहरी विकास मंत्री ने किसान मेले में विभिन्न प्रगतिशील  किसानों द्वारा लगाए गए  विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगतिशील किसान  बुधि सिंह की प्रशंसा की। इस किसान ने 15 कनाल में सब्जी लगाई हुई है ।  विभाग को सुझाव दिया कि लाल और पीली शिमला मिर्च  उगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। इस अवसर पर 22 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस परियोजना के जिला प्रबंधक डॉ राजेश सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इस परियोजना से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि शाहपुर के ततवानी, रैत, बसनूर, मुंदला, रजोल और शाहपुर पंचायतों के किसान इस परियोजना का लाभ ले रहे हैं। सयुंक्त निदेशक एनके बधान ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री ने भनाला में 65 लाख से बनने वाली कस्सर-धर्मशाला सड़क के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से इस क्षेत्र के हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। भनाला में सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख और कमलाडी महिला मंडल भवन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। सराणकी कुहल में डंगे के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। मछलेणी सड़क के लिए 6 लाख उपलब्ध करवा दिए हैं और भनाला उपस्वास्थ्य केंद्र की ऊपरी मंजिल पर भी भवन बनाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

11 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

22 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

33 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

46 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

13 hours ago