Categories: हिमाचल

गूगा नवमी पर श्रद्धालुओं ने खुद को लोहे की जंजीरों से पीटा

सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र में यूं तो हिंदुओं के कई त्यौहार अलग अंदाज में मनाएं जाते हैं, मगर क्षेत्र में मनाई जाने वाली गुगावल पर भक्तों द्वारा खुद को लोहे की जंजीरों से पीटे जाने की परंपरा काफी खतरनाक और रोमांचक समझी जाती है। क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों में शनिवार और रविवार को गुगावल यानि गुगा नवमी उत्सव पारम्परिक अंदाज में मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात माड़ी कहलाने वाले एक मंजिला गूगा मंदिरों में पारंपरिक भक्ति गीतों के साथ शुरू हुआ उक्त पर्व रविवार सायं तक चला। करीब अढ़ाई लाख की आबादी वाले गिरिपार के उपमंडल संगड़ाह, शिलाई और राजगढ़ की 130 के करीब पंचायतों में देवभूमि हिमाचल के इस अनूठे धार्मिक उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दौरान क्षेत्र के लगभग सभी बड़े गांव में दो दर्जन के करीब गूगा भक्त या श्रद्धालु खुद को लोहे की जंजीरों से पीटते हैं। लोहे की जंजीरो से बने गुगा पीर के अस्त्र समझे जाने वाले कौरड़े का वजन आमतौर पर 2 किलो से 10 किलोग्राम तक होता है, जिसे आग अथवा धूने में गर्म करने के बाद श्रद्धालु इससे खुद पर दर्जनों वार करते हैं। गुगावल शुरू होने पर गारुड़ी कहलाने वाले पारंपरिक लोक गायकों द्वारा छड़ियों से बजने वाले विशेष डमरु की ताल पर गुगा पीर, शिरगुल देवता, रामायण और महाभारत आदि वीर गाथाओं का गायन किया जाता है।

गुगा पीर स्तूति या शौर्य गान शुरू होते ही भक्त खुद को जंजीरों से पीटना शुरु कर देते हैं और इस दौरान कई भक्त लहूलुहान या घायल भी होते भी देखे जाते हैं। गूगावल गिरिपार का एकमात्र त्यौहार है, जो जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर मनाया जाता है। रोट कहलाने वाला देवता का प्रसाद स्वर्ण और हरिजनों में बराबर बिना छुआछूत और भेदभाव के बांटा जाता है। लोक गाथा के मुताबिक बागड़ राजस्थान के गूगा महाराज द्वारा शिरगुल देवता को दिल्ली की मुग़ल सल्तनत की क़ैद से आजाद करवाया गया था।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

4 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

5 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

6 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

7 hours ago