Follow Us:

कुल्लूः रघुनाथ मंदिर में देवजगती प्रक्रिया जारी

गौरव, कुल्लू |

देवभूमि कुल्लू में  रघुनाथपुर जी मन्दिर में  देव संसद यानी जगती  की पक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें जन्हा देवता धुंबल रथ में विराजमान हुए हैं। वहीं, सैकड़ों देवी देवता निशान में विराजमान है। रघुनाथ जी के आदेश के बाद जगती कार्यक्रम शुरू हो गया है।

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह सभी देवी-देवताओं के पास पूछ डाल रहे हैं। यह जगती देवता धुंबल की नारजगी पर बुलाई गई है।दशहरा उत्सव के बाद उझी घाटी के नाग धुम्बल देवता ने जगती करने के निर्देश दिए थे। जब उत्सव के बाद देवता धुंबल के स्थान को अपवित्र किया गया था, इस पर देवता नाराजगी जाहिर की थी। अब तक जितने देवी देवताओं के पास पूछ डाली गई है, उसमें देवताओं ने गुरवाणी के माध्यम से पुरानी रिवायत को कायम रखने के लिए कहा है। लिहाजा अभी जगती जारी है।