Follow Us:

शिमला: ढली-मल्याणा मार्ग पर फंसा ट्राला, लगा लंबा जाम

पी. चंद |

शिमला के ढली- मल्याणा बाईपास एनएच 5 पर सामान ले जा रहा एक ट्राला फंस गया है। ट्राला फंसने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मल्याणा में नजदीक शिव मंदिर के पास बीच सड़क में ये ट्राला फंस गया है। जिसकी वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग रहा है।

सड़क में ट्राला फंसने से इस मार्ग में यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान सड़क को दोनों और संख्या में वाहन फंस गए। वहीं यातायात बंद होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी है।