हिमाचल

शिमला के ढली-संजोली को जोड़ने वाली डबल लेन टनल, अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

शिमला: राजधानी शिमला के ढली- संजोली को जोड़ने वाली डबललेन टनल का निर्माण कार्य रफ़्तार पकड़ रहा है। टनल को जल्द जोड़ने के लिए दोनों छोर से खुदाई की जा रही है। इस साल अक्टूबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 147 मीटर लंबी इस टनल की आधारशिला 11 मार्च को रखकर काम शुरू करवाया गया था। टनल का काम 39 करोड़ रुपये में अवार्ड किया है। यह लागत और ज्यादा बढ़ सकती है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में बनने वाला यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

नगर निगम शिमला के अंतर्गत पड़ने वाली संजौली ढली की मौजूद टनल भी अंग्रेजों की विरासत की कुछ ऐसी ही यादें संजोए हुए हैं। अंग्रेजो ने शिमला को समर कैपिटल बनाने के बाद संजौली ढली के रूप में पहली सुरंग का निर्माण किया था ,जो आज भी ऊपरी शिमला को शिमला के साथ जोड़ने का मुख्य मार्ग है।

माना जाता है कि अंग्रेजों ने इस टनल का निर्माण कार्य 18वीं शताब्दी में आरंभ किया था। टनल की लंबाई 560 फीट है। बताया जाता है कि अंग्रेजों ने जब गोरखा हमलावरों को भगाया था और शिमला में अपने पैर जमाए थे, तो उन्होंने सबसे पहले संजौली-ढली टनल का निर्माण किया था। अब पुरानी टनल के समांतर नई टनल बनाई जा रही है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago