हिमाचल

प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह का किया जाएगा आयोजन: शांडिल

शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां 7वंे राष्ट्रीय पोषण माह का प्री-लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक प्रदेश भर में चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के समन्वय से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के ब्लॉक और जिला स्तर पर अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, पर 31 अगस्त, 2024 को सुबह 10 बजे से 11ः30 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त साईकल रैली, प्रभात फेरी, अन्नप्राशन दिवस, गोद भराई,गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, समुदाय आधारित दिवस भी आयोजित करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए तीन रंग हिमाचली व्यंजन के विषय पर सोशन मीडिया पर एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंगमार, निदेशक महिला एवं बाल कल्याण रूपाली ठाकुर और विभाग के वरिष्ठअधिकारी उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

18 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago