Follow Us:

धर्मशाला: सीएम जयराम ने पत्रकार प्रेम सूद को मंजूर की 2 लाख की आर्थिक सहायता

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला। कैंसर की बीमारी का इलाज करवा रहे धर्मशाला के पत्रकार प्रेम सूद को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट की अनुमोदन पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार प्रेम सूद को आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है। धर्मशाला के वरिष्ठ पत्रकरों ने करीब 1 माह पहले मुख्यमंत्री से मिलकर प्रेम सूद को आर्थिक सहायता देने की मांग की थी।

हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल पुरी, महासचिव पवन शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा और पदाधिकारियों सौरभ सूद, विचित्र शर्मा, ललित मोहन ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मीडिया कोर्डिनेटर विश्व चक्षु का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया कोर्डिनेटर विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को पत्रकार प्रेम सूद को आर्थिक सहायता देने के लिए निवेदन किया था जिसे मंजूरी मिल गयी। प्रेम सूद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका एम्स में इलाज चल रहा है। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट पत्रकारों के कल्याण के लिए आवाज उठा रहा यह अछी बात है।