Follow Us:

धर्मशाला: डीसी ने वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में डालीं आहुतियां

डेस्क |

वेद मंदिर योल में पिछले दो महिनों से चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होते हुए आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आहुतियां डालीं.

उन्होंने इस अवसर पर वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में आहुतियां डालते हुए जिला वासियों के कल्याण की कामना की.

उन्होंने कहा कि मन, शरीर, बुद्धि, आत्मा और वातावरण की शुद्धि करने में सक्षम यज्ञ अनुष्ठान हमारी जीवंत संस्कृति और सनातन परम्पराओं के द्योतक हैं. वेद सबके सुख की कामना करते हैं और वेदों की ऋचाएं शांति का संदेश देती हैं.

बता दें कि वेद मंदिर योल में अप्रैल माह से वेदों की पावन ऋचाओं के साथ यज्ञ किया जा रहा है. जिसमें योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप की अध्यक्षता में वेदों की ऋचाओं के उच्चारण के साथ अनुष्ठान हो रहा है. जन कल्याण के उद्देश्य से हो रहे इस यज्ञ की पूर्णाहुति कल डाली जाएगी.