Categories: हिमाचल

धर्मशाला: पासू पंतेहड़ में अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर पंचायतीराज मंत्री से मिले नैहरिया

<p>विकास खंड धर्मशाला के तहत आती ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ को विभाजित कर दो पंचायतें बनाने के लिए ग्रामीणों की ओर से दिए गए प्रस्ताव को लेकर विधायक विशाल नैहरिया वीरवार को मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री से मिले। इस दौरान उन्होंने पंचायत की वास्तुस्थिति से उन्हें अवगत करवाया। साथ ही बड़े क्षेत्र में फैली पंचायत को विभाजित कर दो पंचायतें बनाने की मांग की, ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और बढ़ावा मिल सके। वहीं विधायक विशाल नैहरिया ने हाल ही में धर्मशाला विकास खंड के तहत नई बनाई गई पंचायतों टंग नरवाणा और उथड़ाग्राम के लिए भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद किया।</p>

<p>उन्होंने बताया कि इन पंचायतों को अलग करने करने अब क्षेत्र में अधिक विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। वहीं उन्होंने ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ को भी विभाजित करने की मांग रखी। गौर रहे कि ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी आवादी 3000 के लगभग है। वहीं इस पंचायत में 1600 के करीब मतदाता हैं। इतने बड़े क्षेत्र में फैली पंचायत को लेकर ग्रामीणों ने पासू पंतेहड़ पंचायत को दो पंचायत में विभाजित करने के लिए प्रस्ताव डाला था, ताकि क्षेत्र में विकासकार्यों को और गति मिल सके।&nbsp;</p>

<p>वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से मुलाकात कर ग्रामीणों की मांग को उनके समक्ष रखा। विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि पासू पंतेहड़ पंचायत के विभाजन को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago