Follow Us:

धर्मशाला: कंडी में अटल आदर्श स्कूल खोलने का रास्ता साफ, शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मुख्यालय धर्मशाला में अटल आदर्श स्कूल के लिए रास्ता खुल गया है। प्रदेश शिक्षा सचिव ने धर्मशाला में अटल आदर्श स्कूल की अधिसूचना जारी कर दी है। विधायक विशाल नैहरिया ने चुनाव में जीत दर्ज करवाने के बाद अटल आदर्श स्कूल को प्राथमिकता पर रखा था। ऐसे में फरवरी माह में उपमंडल अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कंडी में अटल आदर्श स्कूल के लिए करीब 52 कनाल भूमि का प्रस्ताव फरवरी माह सरकार को भेजा था। मात्र तीन माह में प्रशासनिक और सरकारी स्तर पर प्रक्रिया पूरी करवाई।

विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि धर्मशाला के लिए अटल आदर्श स्कूल स्वीकृत हुआ था। चुनाव के बाद स्कूल के मामले को प्राथमिकता से निपटाने का संकल्प लिया था। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का खासा सहयोग मिला। इसी का नतीजा है कि आज धर्मशाला के कंडी के लिए अटल आदर्श स्कूल की अधिसूचना जारी हो पाई है।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि हालांकि कोरोना महामारी में सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान मानव की जान बचाने पर है। महामारी के इस दौर में शिक्षा के क्षेत्र को भी पीछे नहीं छोड रही है। प्रदेश के लिए 14 अटल आदर्श स्कूल की अधिसूचना जारी की  है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया है।