Follow Us:

धर्मशाला: CU विवाद को लेकर क्रमिक धरना 12वें दिन भी जारी

desk |

धर्मशाला: आज धरने के 12वें दिन सम्बा कसवा नरवाना की महिलाएं व हिमाचल एवम पंजाब गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष रविंद्र गुरंग ने बताया की संस्था के पदाधिकारी व 17 गांव के मुखियाओं ने इस संघर्ष में भाग लिया तथा जय महाकाली, आयो गोरखली का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला परिसर के निर्माण के संघर्ष में उतर कर सरकार को चेताया की अविलंब 30 करोड जमा करवाए।

अतुल भारद्वाज ने बताया कि आज धरना 12 वे दिन प्रवेश कर गया है जिसमे अभी तक लगभग 800 परिवारों को जोडा जा चुका है धरने पर 1000 परिवारों को जोडने का लक्ष्य रखा गया है। अतुल भारद्वाज ने बताया कि इस धरने पर जनता पार्टी से ऊपर उठकर संघर्ष में उतर चुकी है तथा अब इस आंदोलन को जनांदोलन बनने से कोई भी नही रोक सकता है।

लोक विकास ग्रामीण सभा योल नरवाना संस्था की ओर से परमजीत पम्मू, विनोद कुमार, ए के खान,मदन गोपाल , सुरेंद्र, विनय, जसवंत, जय किशन , अनूप, निर्दोष, पंकज कस्बा नरवाना से इंद्रा , श्रेष्ठा, मंजू, दया रानी, कमला , निशा, अंजलि, रक्षा, आशा, मिसरो, हिमा, ऊर्मिला सत्या निक्की देवी, पुष्पा कंचन, रेखा अमरजोत, मीना, किरण, करुण लता, स्वर्णा, गोरखा समुदाय की महिलाएं सुनीता, सावित्रा गुरंग, वीना थापा , मोहिनी, पूर्णिमा, गीता, किरण, श्यामी ,मोनिका ,ईशा, आशा पुन, रूपा पुन, पूनम थापा, प्रीति गुरंग, अनीता थापा , मनी पाल सिंह, ललित थापा प्रमोद राणा राकेश गुरंग किशोर तमंग अशोक गुर्ंग, सुनील, राजकुमार विशाल गुरंग एलके छेत्री प्रकाश शाही, भगवान सिंह, मेजर हेमंत गुरंग आदि ने भाग लिया।