हिमाचल

लोकतंत्र के उत्सव को तैयार धर्मशाला, चुनाव आयोग के प्रबंध पूरे

धर्मशाला : जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के मतदाता लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए यहां के लोग सांसद के साथ-साथ विधायक के लिए भी वोट डालेंगे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर धर्मशाला में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।
संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 86 हजार 603 मतदाता हैं। इनमें 42 हजार 758 महिला और 43 हजार 845 पुरुष वोटर हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में से सर्विस वोटर की संख्या 961 है। पहली बार वोट डालने वाले 18 से 19 वर्ष के युवाओं की संख्या 1872 है। 517 दिव्यांग तथा 1039 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र के बड़ोल-3 पोलिंग स्टेशन में सर्वाधिक 1405 मतदाता हैं।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 90 सामान्य और एक क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। 54-मंड़ल मतदान केंद्र को क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 स्थानों और 63 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में चार आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें चीलगाड़ी, सिविल लाइंस, दाड़ी-3 और योल-2 शामिल हैं।
संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में कुल 546 कर्मचारी मतदान करवाएंगे। वहीं 186 जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव एक साथ होने के कारण प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में 6 कर्मचारी मतदान करवाएंगे।
इनमें तीन कर्मचारी लोकसभा और तीन कर्मचारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डलवाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक सामान्य पोलिंग स्टेशन पर दो सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे जबकि क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर 6 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
संजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में दो पोलिंग स्टेशनों, 9-धर्मशाला-4 और 10-डिपो बाजार में महिला कर्मचारियों द्वारा वोट डलवाया जाएगा। वहीं 25-दाड़ी-3 दिव्यांग और 24-दाड़ी-2 पोलिंग स्टेशन पूरी तरह युवा संचालित होंगे। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की है।
Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago