Follow Us:

स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार से मिले धूमल-अनुराग, जताई संवेदनाएं

पी.चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार से मुलाकात की। हॉली लॉज में धूमल परिवार ने वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य के साथ अपनी संवेदनाएं जताई। इससे पहले प्रेम कुमार धूमल वीरभद्र सिंह के निधन पर शिमला नहीं जा पाए थे।

धूमल ने कहा कि बेशक उनकी पार्टी विचारधारा अलग हो, लेकिन एक साथ सदन में कई खट्टे मीठे पल बिताए हैं। याद रहे कि 8 जुलाई 2021 को वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था। इस दौरान अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री बनाया गया था जिस दौरान धूमल शिमला नहीं जा पाए थे। यहां तक कि धूमल ने हमीरपुर में जश्न के लिए मनाही जरूर की थी।