Categories: हिमाचल

धूमल बोले- भारत देश में सबसे बड़ा ग्रंथ हमारा संविधान है

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटनोण पंचायत में संविधान दिवस मनाकर जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान धूमल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान लिखा गया था जिसे 2 महीने पश्चात 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। पिछले 70 वर्षों से हम इसी संविधान के अंतर्गत काम कर रहे हैं। अगर देश में आज कोई ग्रंथ सबसे बड़ा है तो वह हमारा संविधान ग्रंथ है। जिसके तहत पूरे देश की हर व्यवस्था काम करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इसी भारत देश संविधान के तहत भाजपा पार्टी का ही प्रण था कि सभी फौजी भाइयों के लिए वन पेंशन वन रैंक लागू किया जाए जवान जिसे भाजपा सरकार ने 2014 में आते ही लागू किया। उन्होंने वह भी समय याद करवाया जब सन् 1999 कारगिल युद्ध के समय से पहले जब भी कोई जवान शहीद होता था तो उस का पार्थिव शरीर कभी भी उसके परिवार को नहीं मिलता है। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में शहीदों को सम्मान दिलवाया और 1999 कारगिल युद्ध से जो भी जवान शहीद होता है तो उसका पार्थिव शरीर उसके परिवार को मिलता है।

ईसीएच का फायदा जो आज हर फौजी भाई खुद व अपने परिवार के लिए ले रहा है। अगर उसे भी किसी ने लागू किया तो अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने 1999 में लागू किया। आज फौजी परिवार बड़े से बड़े व महंगे प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त इलाज करवाता है तो सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के तहत संभव हो पाया है। आज हर गरीब व बीपीएल परिवार आयुष्मान से जुड़कर 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करवा रहा है यह है भाजपा का संकल्प जिसे अटल बिहारी वाजपेई के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

धूमल ने जनता को सचेत रहने के लिए भी कहा उन्होंने बताया कि किस तरह से कामगार जन कल्याण बोर्ड के तहत जो भी सामान आपको मिल रहा है वह सीधा केंद्र सरकार व  मोदी सरकार के तहत आपको मिल रहा है कुछ गलत लोग उसमें मिथ्या प्रचार कर जनता को ही बहला-फुसलाकर उन्हीं से पैसे लूट रही है उनसे बचें जो अन्य पार्टियां आप से ₹400 लेकर फॉर्म भर्ती है वह मात्र ₹10 फीस देकर आप फॉर्म भर सकते हैं कार्यक्रम के अंत में कामगार जन कल्याण बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कामगार बोर्ड में रजिस्टर्ड लोगों को सोलर लैंप इंडक्शन चूल्हा और साइकिले वितरित किए।

Samachar First

Recent Posts

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

2 hours ago

SatounSchool: सिरमौर का नाम फिर रोशन, सतोन स्कूल की 8 छात्राएं बनीं हॉकी चैम्पियन

Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…

2 hours ago

800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार, आपदा से नुकसान कम करने पर सरकार का फोकस: सुक्‍खू

Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…

3 hours ago

Himachal: अक्टूबर में सूखे जैसे हालात, 95% कम बारिश दर्ज

Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…

4 hours ago

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

4 hours ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

4 hours ago