हिमाचल

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के लगभग तीन लाख घरों में 5 वर्ष  की आयु तक के  लगभग 90 हजार  बच्चों  तक आशा वर्कर  2 पैकेट ओआरएस व जिंक की 14 गोलियां घर पहुंचाएगी ।

यह जानकारी सीएमओ डा राजेश गुलेरी ने सोमवार को जोनल अस्पताल में डायरिया नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत डायरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान हाथों को स्वच्छ रखने तथा हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। तथा डायरिया से पीड़ित  बच्चों को अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। डॉ गुलेरी ने कहा कि डायरिया से जुड़ी जानकारी व जागरूकता शिशु मृत्यु दर को कम करने  महत्वपूर्ण साबित हो सकती है ।

इस दौरान  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद,एमएस जोनल अस्पताल डॉ  सुनील भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना एवम डा तरुण सूद,   स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना गुरंग , महिला स्वास्थ्य  सुपरवाइजर अंजना  शर्मा, बीसीसी समन्वयक राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे ।

Kritika

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

44 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

60 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

1 hour ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

1 hour ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

2 hours ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

2 hours ago